कोलाबा कॉजवे, मुंबई - Colaba Causeway, Mumbai in Hindi

आपने कभी न कभी मुंबई के कोलाबा का नाम जरूर सुना होगा। अगर आपको लगता है कि कोलाबा का मतलब कोयले से है, तो आप गलत है। मुंबई के कोलाबा इलाके के नाम के पीछे की कहानी कुछ और ही है।

नई दिल्ली: भारत में कई जगहें किसी न किसी खासियत के लिए जानी जाती हैं। कोई किसी इमारत के लिए मशहूर है, तो कोई किसी खास शख्सियत के लिए। वहीं कुछ जगहें तो अपने अजीबोगरीब नाम के लिए मशहूर हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तो ज्यादातर इलाकों की अलग कहानी है। आज हम आपको मुंबई के ऐसे ही एक इलाके 'कोलाबा' के बारे में बताने जा रहे हैं। कोलाबा का नाम अपने फिल्मों में जरूर सुना भी होगा। अगर आप ये सोचते हैं कि कोलाबा का संबंध कोयले से है, तो ऐसा नहीं है। इसके नाम की कहानी कुछ और ही है।
कैसे नाम पड़ा कोलाबा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलाबा के नाम के पीछे कई कहानियां प्रचलित हैं। इस इलाके का नाम कोलवन या कोलभट से आया है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि यहां कोली समाज के लोग यानी मछुआरे रहते थे, जिनके नाम पर इस इलाके का नाम कोलाबा पड़ गया। इसके साथ ही एक और कहानी इसके नाम को लेकर प्रचलित है। कोलाबा शब्द अरबी 'कलाबेह' शब्द से आया है, जिसका अर्थ होता है, 'द्वीप की चोटी जो समुद्र के भीतर हो'। कोलाबा इलाका समुद्र के किनारे है, इसलिए इसका नाम कोलाबा पड़ गया। वहीं, 16वीं सदी के पुर्तगाली साम्राज्य के दौरान इस द्वीप को कैण्डिल के नाम से जाना जाता था। बाद में 17वीं सदी में अंग्रेजी हुकूमत के वक्त इसे 'कोलियो' के नाम से जाना जाने लगा
गेटवे ऑफ इंडिया और ताज होटल इसी इलाके में
इसके नाम की कहानियां तो कई हैं, लेकिन आज कोलाबा मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। कोलाबा मुंबई के दक्षिणी तट पर बसा हुआ है। आज भी यहां बड़े स्तर पर मछली पकड़ने का काम किया जाता है। समुद्र के किनारे बसा कोलाबा इलाके की शुरुआत गेटवे ऑफ इंडिया से ही हो जाती है। इसी इलाके में मुंबई का मशहूर ताज महल पैलेस होटल है। औपनिवेशिक काल में कोलाबा चाय लाउंज के लिए जाना जाता है। यहां आज भी कई पुरानी इमारतें मौजूद हैं। कोलाबा में आपको पुरानी मुंबई की झलक देखने को मिलेगी। कोलाबा में दशकों पुराने कैफे, मॉर्डन रेस्टोरेंट और कई आउटडोर स्टॉल हैं।
कोलाबा कॉजवे मार्केट के लिए मशहूर
मुंबई का ये इलाका कोलाबा कॉजवे मार्केट के लिए मशहूर है। अगर आप कभी कोलाबा कॉजवे जाते हैं, तो आपको यहां शॉपिंग करने से लेकर खाने-पीने के लिए बेहतरीन फूड्स ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां कई पुराने हाई-एंड डिजाइनर बुटीक हैं। कोलाबा कॉजवे जाने का सबसे अच्छा तरीका मुंबई की लोकल ट्रेन है। आप लोकल ट्रेन से चर्चगेट स्टेशन पर उतरें। यहां से आप ऑटो-रिक्शा ले सकते हैं। लेकिन अगर आप कोलाबा की पुरानी इमारतों और बाजार का नजारा लेना चाहते हैं, तो पैदल भी चल सकते हैं। करीब 20 मिनट की दूरी पर ये मार्केट है।
कुलाबा कॉसवे मुंबई की महंगी सड़क बाजारों में से एक है। यह गेटवे ऑफ इंडिया और ताज होटल जैसे प्रसिद्ध आकर्षक वाले पर्यटन स्थलों के पास में स्थित है। यह बाजार कलात्मक मूल्य वाले कई प्रकार के सामानों से भरी हुई है।

स्थानीय जनता के साथ-साथ उन पर्यटकों के लिए भी जो दक्षिण मुंबई क्षेत्र को उसकी स्थिति के कारण देखने के लिये आते हैं, वास्तव में एक बहुत प्रसिद्ध स्थान है। यदि आप दक्षिण की तरफ अधिक बढ़ते हैं तो वहाँ पर आपको कफ परेड (आवासीय क्षेत्रों में से एक स्थान) मिलता है। केवल भारतीय ही नहीं बल्कि कई विदेशियों ने भी इस बाजार पर जोर दिया है क्योंकि यह प्रसिद्ध ताज महल पैलेस होटल के करीब में स्थित है। जैसा कि वे कहते हैं, यहाँ पर किसी अनोखी वस्तु को ढूँढना बहुत कठिन नहीं है। यह केवल घुमक्कड़ो का स्वर्ग ही नहीं बल्कि कई पुराने कैफे जैसे मोनडेगर और लियोपोल्ड और रेस्तरां का घर भी है, जहाँ पर कोई भी जीवन की भाग दौड़ में रूककर थोड़ी आराम कर सकता है।

artificial-jewellery-shop-at-colaba-causeway-1024x680


इस सवाल का जवाब बहुत सरल है। एक स्थानीय भाषा में कहा जाता है कि “यहाँ पर सब कुछ मिलता है” इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहाँ पर कुछ भी खरीद सकते हैं। यहाँ पर कोई भी सहायक सामान जैसे चूड़ियाँ, कृत्रिम गहने तथा कई पुरानी वस्तुएं खरीद सकता है। सड़क की दुकानों पर आपको “एक दाम की दुकान” (फिक्स्ड रेट) का बोर्ड लगा हुआ मिल सकता है लेकिन यह आप पर निर्भर  करता है कि आप इनके दामों को कैसे कम करते हैं या कैसे खरीदारी करते हैं। यह एक सामान्य भारतीय सड़क बाजार की तरह है। यदि आप कुछ अधिक खोजते हैं तो यहाँ पर आपको कुछ ऐसी दुकानें मिलेंगी जो चावल के दाने या लॉकेट पर आपका नाम लिख सकते हैं। गेटवे के पास समुद्र की तरफ पीठ करके आप दिन भर स्मारिका या भारतीय कलाकृतियों की खरीदारी कर सकते हैं या भारत के हलचल वाले शहरी जीवन में अपना दिन बिता सकते

लोग ज्यादातर हर किसी को होता है। वहीं कई लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने के साथ शॉपिंग करना भी पसंद करते हैं। बात खरीदारी की करें तो महिलाओं को खासतौर पर बार्गेनिंग करना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप मुबई घूमने जाने वाले हैं तो आज हम आपको वहां की लोकल मार्किट के बारे में बताते हैं। यहां के बाजार आकर्षण का मुख्य केंद्र माने जाते हैं। बता दें, इन बाजारों में आपको छोटी से लेकर बड़ी तक हर जरूरत का सामान सही दाम पर मिल जाएगा। इसके अलावा इन बाजार में आपको राज्य की संस्कृति और पहनावे की झलक भी देखने को मिलेगी। ऐसे में मुंबई के

मुंबई के बाजारों में सबसे मशहूर कोलाबा कॉजवे माना जाता है। इसलिए यहां पर हर समय भीड़ रहती है। आप यहां पर आर्टिफिशियल ज्वैलरी, पर्सनलाइज्ड ज्वैलरी, कैजुअल-वेस्टर्न कपड़े, फुटवियर, बैग्स, एंटीक आइटम आदि खरीद सकती है। ऐसे में लोग दूर-दूर से यहां आकर शॉपिंग करना पसंद करते हैं।

क्रॉफर्ड मार्केट ( Crawford Market)

अगर आप मुंबई घूमने जा रहे हैं तो क्रॉफर्ड मार्केट में खरीदारी के लिए जरूर जाएं। इसे शहर के पुरानों बाजारों में गिना जाता है। आपको यहां खाने से लेकर पहनने व घर की साज-सज्जा से जुड़ा सामान आसानी से मिल जाएगा। ऐसे में आप क्रॉफर्ड मार्केट में फल, सब्जियां, कपड़े, खिलौने होम डेकोरेशन का सामान ले सकती है। इस तरह आप एक ही जगह से सही दाम पर चीजें खरीद सकती है।

लिंकिंग रोड (Linking Road)

अगर आप सस्ते में अच्छी शॉपिंग करना चाहती है तो आपके लिए मुंबई का लिंकिंग रोड परफेक्ट रहेगा। यहां पर आप स्ट्रीट शॉपिंग का मजा ले सकती है। बांद्रा में स्थित यह जगह मुंबई के पॉश इलाकों में से एक मानी जाती है। यहां पर आप आर्टिफिशियल ज्वैलरी, मार्डन ड्रेसेस, फुटवियर आदि खरीद सकती है। इसके अलावा लिंकिंग रोड पर कई ब्रांडेड शोरूम और बुटीक भी हैं।

हिल रोड (Hill Road)

लिंकिंग रोड के अलावा हिल रोड में भी आप स्ट्रीट शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर बार्गेनिंग करके अच्छी से अच्छी चीजों खरीद सकती है। ऐसे में आप कम कीमत पर ढ़ेर सारी खरीदारी कर सकती है।

हिंदमाता मार्केट (Hindmata Market)

अगर आप अलग-अलग तरह के फैब्रिक, साड़ी, ड्रेस मटेरियल और इंडियन वियर खरीदना चाहती है तो आपके लिए हिंदमाता मार्केट सही रहेगी। यह बाजार दादर में है। यहां पर आपको आपके पंसदीदा सामान सही रेट में आसानी से मिल जाएगा। बता दें, हिंदमाता मार्केट मुंबई के सबसे बड़े व पुराने थोक के कपड़ों के बाजार में एक माना जाता है। शादी की शॉपिंग के लिए इसे बेस्ट माना जाता है।


टिप्पणियाँ